लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सप्ताह के अंत तक तापमान में और गिरावट आएगी। इससे ठंड में इजाफा होगा। कोहरा पड़ने से रेल व सड़क यातायात में दिक्कत आ रही है। हालांकि राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह तेज धूप निकलने से
तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और रात के
तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा और अधिकतम तापमान तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, बनारस का 19.3 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस
कपिल सिब्बल ने कहा- कांग्रेस छोड़ दी, निर्दलीय के रूप में राज्यसभा के लिए भरा नामांकन
केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने नीतीश से मतभेद को नकारा, कहा, 'भाजपा, जदयू का रिश्ता पुराना'
एनआईए ने यासीन मलिक को मौत की सजा देने का किया अनुरोध
Daily Horoscope