• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मोलिन ने नोएडा एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे जेवर

Swiss President Guy Parmelin Inspects Noida Airport; Arrives in Jewar with 65-Member Delegation - Lucknow News in Hindi

गौतमबुद्धनगर। स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पार्मोलिन मंगलवार को करीब 65 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा समेत प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्विस राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। एयरपोर्ट पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त तथा नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद ने राष्ट्रपति गाइ पार्मोलिन का पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्विस प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का भी स्वागत किया। दौरे के दौरान एयरपोर्ट के अवनी बोर्ड रूम में राष्ट्रपति गाइ पार्मोलिन और उनके प्रतिनिधिमंडल के समक्ष नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण में एयरपोर्ट के विकास, आधुनिक सुविधाओं, यात्री सेवाओं और अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रपति गाइ पार्मोलिन ने भी प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया। प्रस्तुतीकरण के बाद स्विस राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और प्रतिनिधिमंडल में शामिल चयनित अधिकारियों ने एयरसाइड तथा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टॉवर का निरीक्षण किया। वहीं, प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने एयरपोर्ट के टर्मिनल, सुरक्षा क्षेत्र, बोर्डिंग गेट्स, एप्रन और बैगेज रिक्लेम समेत विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को एयरपोर्ट की सुविधाओं और संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। एयरपोर्ट परिसर में भारतीय संगीत की धुनों के बीच स्विस प्रतिनिधिमंडल का समूह छायाचित्र भी लिया गया।
दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधुनिक यात्री सुविधाओं और यहां विकसित की गई विभिन्न व्यवस्थाओं को करीब से देखा। निर्धारित कार्यक्रम पूरा होने के बाद स्विस राष्ट्रपति और उनका प्रतिनिधिमंडल दोपहर करीब दो बजे एयरपोर्ट परिसर से रवाना हुआ। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विकास यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। यह कंपनी स्विस परिसंघ की ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। ऐसे में स्विस राष्ट्रपति का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा भारत और स्विट्जरलैंड के बीच विमानन, तकनीक, निवेश और औद्योगिक सहयोग की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
स्विस राष्ट्रपति के साथ आए करीब 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में उनकी पत्नी के अलावा भारत में स्विट्जरलैंड की राजदूत, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, राज्य सचिव तथा उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि शामिल रहे। उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के इस दौरे से दोनों देशों के बीच आर्थिक और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं को भी बल मिलने की उम्मीद है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। एयरपोर्ट के संचालन से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को अतिरिक्त हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध होने के साथ क्षेत्र में औद्योगिक, कारोबारी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण अवसर रहा। एयरपोर्ट के विकास में स्विस कंपनी की प्रमुख भूमिका होने के कारण यह दौरा भारत और स्विट्जरलैंड के बीच तकनीकी विशेषज्ञता तथा निवेश सहयोग का भी महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।
इस अवसर पर यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ सैल्मन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरण जैन सहित जिला प्रशासन, प्राधिकरण और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Swiss President Guy Parmelin Inspects Noida Airport; Arrives in Jewar with 65-Member Delegation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: guy parmelin, swiss president, noida international airport, jewar airport, switzerland india relations, india switzerland cooperation, zurich airport, aviation cooperation, swiss delegation, gautam buddh nagar, jewar, noida airport, aviation technology, investment cooperation, industrial cooperation, uttar pradesh, yamuna international airport, delhi ncr connectivity, western uttar pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved