• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी बीजेपी को मिला नया अध्यक्ष, PM मोदी और अमित शाह के हैं करीबी

Swatantra Dev Singh appointed as President of Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party - Lucknow News in Hindi

नई दिल्ली/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्‍वतंत्र देव सिंह को उत्‍तर प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। स्‍वतंत्र देव सिंह यूपी सरकार में परिवहन और प्रोटोकॉल मंत्री (राज्‍यमंत्री स्‍वतंत्र प्रभार) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह इटावा और बुलंदशहर जिले के प्रभारी मंत्री होने के साथ-साथ संगठन की दृष्टि से मध्‍य प्रदेश के प्रभारी भी हैं। स्‍वतंत्र देव सिंह ने भाजपा नेता महेंद्र नाथ पांडेय की जगह ली है। महेंद्र नाथ पांडे यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष थे और उन्‍हें नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 में जगह दी गई। उन्‍हें कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री बनाया गया।

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष भी बदला...

भाजपा ने महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष भी बदल दिया है। पार्टी ने अब चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद मौजूदा महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी की 'एक व्यक्ति-एक पद' की नीति के तहत केंद्रीय मंत्री बनने के बाद महेंद्र नाथ पांडे एक साथ यूपी बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नहीं रह सकते थे, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्वतंत्र देव सिंह को यूपी बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू है।

बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है। लोकसभा चुनाव के दौरान स्वतंत्र देव सिंह मध्य प्रदेश के इंचार्ज थे। उनकी देखरेख में बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन किया और बीजेपी ने 29 में से 28 सीटें जीती। स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। सितंबर 2017 में वे विधान परिषद के निर्वाचित हुए थे। स्वतंत्र देव सिंह यूपी बीजेपी के बैकवर्ड चेहरा हैं। वे ओबीसी समुदाय से आते हैं।

कुछ ही दिनों में 12 सीटों पर उपचुनाव...
स्वतंत्र देव सिंह की पहली परीक्षा यूपी की 12 सीटों पर होने वाली विधानसभा उपचुनाव में होगी। यूपी के 12 विधायक लोकसभा चुनाव में सांसद बन गए हैं। कुछ ही दिनों में इन सभी सीटों पर उपचुनाव होने को है। स्वतंत्र देव सिंह के सामने इस उपचुनाव में पार्टी को जीत दिलाने की चुनौती होगी। यूपी बीजेपी का अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह को यूपी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना होगा। बीजेपी के संविधान के मुताबिक कोई भी व्यक्ति दो पद पर नहीं रह सकता है। स्वतंत्र देव सिंह अगर यूपी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देते हैं तो सीएम योगी आदित्यनाथ को एक नए मंत्री की तलाश होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Swatantra Dev Singh appointed as President of Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: swatantra dev singh, bjp new president of uttar pradesh, bharatiya janata party, narendra modi, amit shah, mangal prabhat lodha, bjp new president of mumbai, india news, india news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved