लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है तथा उसम भरी गर्मी का दौर जारी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। लेकिन अभी एक-दो दिन गर्मी से लोगों को निजात मिलने की संभावना कम है। शुक्रवार की सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है। बीते दिनों के मुकाबले गर्मी का असर आज ज्यादा है।
शुक्रवार को झांसी का न्यूनतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ 38 डिग्री, आगरा का 38 डिग्री, बांदा 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान समान्य से तीन डिग्री अधिक 29.3 डिग्री रिकार्ड हुआ। आज मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना जताई है।
(आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope