लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में संविधान निर्माता बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस घटना की जानकारी नागला झम्मन गांव के लोगों को बुधवार सुबह हुई और वे इसे लेकर सडक़ों पर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस को संदेह है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने इलाके में तनाव पैदा करने के लिए रात के समय प्रतिमा को तोड़ दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नाराज स्थानीय और दलित समुदाय के लोगों को शांत कराने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं, जो इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हिंसा की आशंका के चलते इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है।
बीते एक महीने में उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आधे दर्जन से ज्यादा आंबेडकर प्रतिमाओं को तोड़े जाने की घटनाएं हुई हैं। सिर्फ एक दिन पहले ही राज्य पुलिस ने 14 अप्रैल को दलित नेता के जन्म दिन से पहले प्रतिमाओं को तोड़े जाने के संभावित प्रयास को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में चेतावनी जारी की थी।
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope