• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सपा का भाजपा पर गंभीर आरोप, अखिलेश बोले, भाजपा विधायक खेल रहे ताश

SP serious allegations against BJP, Akhilesh said, BJP MLAs are playing cards - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र खत्म हो चुका है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने आज भाजपा के जनप्रतिनिधियों का वीडियो जारी कर निशाना साधा है। वीडियो में एक विधायक मोबाइल पर गेम खेलते नजर आ रहे तो दूसरे रजनीगंधा तथा तुलसी जर्दा का मिश्रण कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 'भाजपाई विधायक उप्र विधानसभा के सत्र में खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश। भाजपा के उन विधायक जी को धन्यवाद जिन्होंने पीछे से ये वीडियो बनाकर व वाइरल कर जनहित का काम किया। अब देखना ये है कि मुख्यमंत्री जी इन मा. विधायकजी पर नैतिक बुलडोजर कब चलाएँगे? समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है कि महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहे थे। इतना ही नहीं झांसी से भाजपा विधायक रजनीगंधा के साथ तंबाकू खा रहे थे। सपा ने कहा कि इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब तो हैं नहीं और सदन को अपने मनोरंजन का अड्डा बना रहे हैं। इन विधायकों का यह कृत्य बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक है।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन से ही विरोध जताना शुरू कर दिया था। इसके बाद लगातार किसी न किसी मुद्दे पर सरकार को घेर रही थी। अंतिम दिन शुक्रवार को अपेक्षित जवाब ना मिलने का आरोप लगाकर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा के विधायकों ने वॉकआउट किया था। इसके बाद दूसरे सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SP serious allegations against BJP, Akhilesh said, BJP MLAs are playing cards
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhilesh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved