लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन सपा के विधायकों ने जमकर हंगामा किया है। पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया। विधानसभा के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ सपा ने विरोध प्रदर्शन किया। शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपा विधायक धरने पर बैठ गए हैं। विधानसभा मार्शल ने मीडिया को हटने के लिए कहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सपा के महासचिव शिवपाल ने कहा कि सपा चाहती है कि अधिक से अधिक सदन चले।
विधानसभा के बाहर सपा विधायक तख्तियां लेकर धरने पर बैठे हैं। भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। सपा के विधानसभा सदस्य चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास जाना चाहते थे। लेकिन उन्हें रोक दिया गया। विधायक स्लोगन लिखी हुई तख्तियां भी हाथ में लिए हुए थे।
बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानमंडल के दोनों सत्रों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए अभिभाषण पेश करेगी। योगी सरकार का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट 22 फरवरी को विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा।
विधानमंडल का बजट सत्र 6 मार्च तक चलेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार को भी सत्र संचालित किया जाएगा। प्रतिदिन का एजेंडा उसी दिन समाप्त करना है इसलिए सदन की कार्यवाही देर शाम तक भी संचालित की जाएगी।(आईएएनएस)
आज जब खतरे ग्लोबल हैं, तो उनसे निपटने का तरीका भी ग्लोबल होना चाहिए : पीएम मोदी
नई संसद को 'मोदी मल्टीप्लेक्स' बताने पर भड़के गिरिराज ने इंदिरा गांधी स्मारक वापस लौटाने की मांग की
भारत की पाकिस्तान को दो टूक, उंगली उठाने से पहले अपना मानवाधिकार रिकॉर्ड सुधारे
Daily Horoscope