• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सपा प्रमुख को आत्म चितंन करना चाहिए - डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

SP chief should self-examine - Dr. Mahendra Nath Pandey - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भाजपा शासन पर सवाल उठाने को लेकर सपा प्रमुख पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी जमीन से कट चुकी है इसीलिए सपा प्रमुख को भाजपा सरकार और संगठन के कार्यक्रमों में जुट रही अपार भीड़ और मिल रहा जनसमर्थन भीड़ तंत्र नजर आ रहा है। डॉ. पाण्डेय ने सपा प्रमुख को सलाह दी कि भाजपा शासन पर सवाल उठाने से पहले उन्हें आत्म चितंन करना चाहिए।
पाण्डेय ने कहा कि यूपी में भ्रष्टाचार व जंगलराज कायम करने के लिए जिम्मेदार रही सपा सरकार को जनता ने विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त दी इसके बावजूद सपा मुखिया प्रायश्चित करने के बजाये अर्नगल प्रलाप कर रहे है। उन्होंने कहा अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में बसपा सरकार के भ्रष्टाचार को ही आगे बढ़ाने का ही काम किया। यदि सपा सरकार में इतनी ही क्षमता थी तो उनके शासनकाल में कोई भी योजना जमीन पर नजर क्यों नहीं आई ?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश में अमन-चैन और बेहतर कानून व्यवस्था का परिणाम है कि आज प्रदेश में निवेश का माहौल बन गया है। प्रदेश में फरवरी में हुई इन्वेस्टर्स समिट के बाद से ही निवेशकों का भरोसा योगी सरकार पर बढ़ा, यही कारण है कि जो निवेशक-उद्योगपति पूर्ववर्ती सरकार में वसूली और गुण्डागर्दी से परेशान होकर यूपी से पलायन कर गये थे वे एक बार फिर वापस लौटे है और सरकार और निवेशकों के बीच 4 लाख 28 हजार करोड़ के एम.ओ.यू. होने के महज 5 महीने के भीतर ही ये जमीन पर उतरना शुरू हो गये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SP chief should self-examine - Dr. Mahendra Nath Pandey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatiya janata party state president dr mahendra nath pandey, up bjp, up bjp news, up news, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved