लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून की सुस्त चाल ने राजधानी समेत इसके आस-पास के क्षेत्र में गर्मी बढ़ा दी है। हलांकि, मौसम विभाग ने आज 24 घंटे के अन्दर कहीं धीमी, कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मौसम विभाग के अनुसार मानसून सिस्टम और सक्रिय होगा। इस कारण आज प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
मंगलवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 26 डिग्री, वाराणसी 28 डिग्री सेल्सियस, आगरा का भी न्यूनमत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को मौसमी उठापटक के बीच दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम पारा 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(आईएएनएस)
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान : 10 मई को होंगे चुनाव,13 मई को परिणाम
लोक सभा में आज फिर फेंका गया अध्यक्ष के आसन पर कागज, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल जारी,प्राइवेट अस्पताल बेचने के जारी किए विज्ञापन
Daily Horoscope