• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रपिता के शहीदी दिवस पर 30 जनवरी को मौन धारण के लिए बजेगा सायरन

Siren will start on January 30 on the occasion of Martyrdom Day of Mahatma Gandhi - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस के अवसर पर 30 जनवरी को शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रात: 11 बजे से 11.02 बजे तक दो मिनट का मौन धारण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उप नियन्त्रक नागरिक सुरक्षा जयराज तोमर ने बताया कि इसके लिए तैयार होने की सूचना प्रात: 10.59 बजे से 11 बजे तक सायरन एक सी आवाज में बजाकर दी जाएगी। इसी प्रकार 11.02 पर मौन समाप्त करने की सूचना 11.03 बजे तक सायरन एक सी आवाज बजाकर दी जाएगी। सायरन की आवाज सुनकर मौन धारण किया जाए तथा समाप्त किया जाए और सायरन की आवाज से अन्यथा भ्रमित न हों। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित ड्यूटीरत कर्मचारी एवं वार्डेन्स का दायित्व होगा कि वह अपने पर्यवेक्षक की उपस्थिति में एक दिन पूर्व ही केन्द्रीय भण्डार से हैण्ड सायरन प्राप्त करेंगे एवं 30 जनवरी को उक्त निश्चित स्थानों पर समय से उपस्थित होकर सायरन बजाएंगे तथा सायरन बजाने के बाद अपनी आख्या समय से प्रस्तुत करेंगे।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Siren will start on January 30 on the occasion of Martyrdom Day of Mahatma Gandhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: siren horn sound, january 30 martyrdom day, mahatma gandhi martyrdom day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved