• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

काला बाजारी के चक्कर में दुकानें सील, 25 हजार नगद जुर्माना ठोंका

Shops sealed in the black market, 25 thousand cash fine was dropped - Lucknow News in Hindi

गौतमबुद्ध नगर। जिलाधिकारी की टीमों ने रविवार को अलग अलग जगहों पर छापामारी की। छापामारी करने की वजह थी लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी को रोकना। साथ ही टीमों ने कई जगह पर छापे मारकर जांच की कि कहीं, नकली सेनेटाइजर तो नहीं बन रहा है। छापेमारी की इस कार्यवाही के दौरान सीलबंदी भी की गई। मौके पर ही आर्थिक दंड भी लगाया गया। रविवार रात आईएएनएस को यह जानकारी जिले के डीएम बीएन सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान जिले में 85 दुकानों की जांच की गई। इन टीमों का नेतृत्व मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह कर रहे थे। इस दौरान लॉकडाउन जैसी समस्या में भी कालाबाजारी करने के आरोप में जूही मिश्र पर 25 हजार का नकद दंड लगाया गया। जिला मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, छापेमारी के दौरान जहां जहां अनियमितताएं और कालाबाजारी मिली उन जगहों को सील कर दिया गया है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ताकि आम आदमी को इस मुसीबत में और ज्यादा मुसीबत या महंगाई का सामना न करना पड़े। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shops sealed in the black market, 25 thousand cash fine was dropped
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shops sealed in the black market, 25 thousand cash fine, coronaviruslockdown, coronavirusindia, coronavirus, black market, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved