लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ
नेता व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण
दीक्षित से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर दीक्षित को
बधाई दी।
विधानसभा अध्यक्ष से दारुलशफा स्थित सरकारी
आवास पर भेंट करने पहुंचे सपा नेता शिवपाल को दीक्षित ने स्वलिखित पुस्तकें भेंट
की। दोनों नेताओं ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर लगभग आधा घंटे तक विचार-विमर्श
किया।
शिवपाल और विस अध्यक्ष दीक्षित की इस मुलाकात को सियासत के नजरिए से
बेहद अहम माना जा रहा है। हालांकि मुलाकात को लेकर मीडिया के सवाल पर शिवपाल ने
इसे महज शिष्टाचार भेंट बताया। वहीं आधा घंटे चली इस मुलाकात पर दीक्षित ने मीडिया
से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
-आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope