लखनऊ ।
जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले
के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमले के बाद आधीरात के समय उच्चस्तरीय बैठक
की अध्यक्षता की, जिसमें सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया गया और खुफिया
नेटवर्क को पुख्ता करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उत्तर
प्रदेश के मुख्य सचिव (गृह) अरविंद कुमार और पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह
को निजी तौर पर स्थिति पर नजर रखने व सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए
कहा गया।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कांवड़ यात्रा के लिए
सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा पहले ही कड़ी कर दी
गई है।"
पुलिस का कहना है कि जिन जिलों में बीते एक साल में सांप्रदायिक हिंसाएं हुई हैं, वहां हाई अलर्ट कर दिया गया है।
राज्य विधानसभा और अन्य सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope