लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक तापमान में कमी आने के आसार नहीं हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तेज गर्म हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। सोमवार को बुंदेलखंड के बांदा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि लखनऊ व पूर्वांचल के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। अभी इस सप्ताह तक बारिश होने की संभावना नहीं है इसीलिए गर्मी व उमस से राहत मिलने की संभावना कम ही है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर का 25.4 डिग्री, बनारस का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 26.3 डिग्री और झांसी का 27.3 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope