लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा को रंगदारी मामले में गिरफ्तार किए जाने की कड़ी आलोचना की है। अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, "आखिरकार 'बेटी बचाओ' भी एक जुमला ही साबित हुआ।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "भाजपा नेता के खिलाफ साहस दिखाते हुए आवाज उठाने वाली बेटी को ही जेल भेजकर भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। आज देश की हर बेटी, बहन और मां भाजपा के इस शर्मनाक कृत्य से दुखी है। जबकि लोग कह रहे हैं देश में सब अच्छा है। निंदनीय! 'बेटी बचाओ' भी आखरिकार एक जुमला ही साबित हुआ।"
इससे पहले भी सपा मुखिया ने योगी सरकार को कानून व्यवस्था को लेकर कटघरे में खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पता नहीं किस लोक में रहते हैं कि उन्हें प्रदेश की बदहाली दिखती नहीं, वे अपने ही सपनों में खोए रहते हैं।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope