लखनऊ। सपा की महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।श्वेता शिवपाल यादव गुट से जुड़ी मानी जाती हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को इस्तीफा देकर उनसे इसे स्वीकार करने की मांग की है।
उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा कि वो पिछले कई सालों से पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही हैं। लेकिन वो पार्टी के कुछ पदाधिकारियों के रवैये से आहत हैं। ऐसे में वो पार्टी छोड़ना चाहती हैं।
सपा ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में डॉ. श्वेता को लखनऊ पूर्वी सीट से मैदान में उतारा था। श्वेता सिंह ने टूरिज्म से पीएचडी की है। इसके अलावा उनके पास एमबीए की डिग्री भी है।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope