लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी. सिंह को हटाने की मांग शनिवार को चुनाव आयोग से की है। इस सिलसिले में सपा के एक प्रतिनधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू से मुलाकात की। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि राज्य में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए डीजीपी ओमप्रकाश सिंह को हटाया जाना जरूरी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस महानिदेशक को हटाने की मांग की थी। बसपा अध्यक्ष मायावती ने उनका समर्थन किया था।
प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी शामिल थे।
(आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope