लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भी अब एक व्यक्ति और एक पद का फॉर्मूला लागू करके संगठन को मजबूत बनाने की योजना बनाई है। सपा संगठन में अब ऐसे लोगों को पद देगी, जो सिर्फ संगठन को ही संभालें और दूसरी उम्मीद न रखें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समाजवादी पार्टी मिशन 2022 के मद्देनजर अपने संगठन का विस्तार करने जा रही है। अभी हाल में नियुक्त किए गए जिलाध्यक्षों को अब चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं मिलेगी। वह पूरा समय संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे।
सपा सूत्रों का कहना है इस बार पार्टी अपना ढांचा भाजपा के बराबर मजबूत करना चाहती है। इसलिए वह सारे ऐसे फॉर्मूले लागू करेगी, जिससे कहीं उसे मुंह की न खानी पड़े।
किसान ट्रैक्टर परेड - झड़प में घायल 20 पुलिसकर्मी, किसानों का लोकनायक में हो रहा इलाज
दिल्ली में हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट
दिल्ली में कुछ तत्वों की ओर से की गई हिंसा अस्वीकार्य - अमरिंदर सिंह
Daily Horoscope