• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यूपी में किस विधायक से मांगी गई 1 करोड़ रुपये की रंगदारी , यहां पढ़ें

लखनऊ । प्रदेश में एक तरफ जहां योगी सरकार कानून-व्यवस्था पटरी पर आने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर विधायकों को ही आए दिन धमकियां मिल रही हैं। उप्र के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह को फोन पर धमकी देकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इसकी रपट गोमती नगर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को फोन पर धमकी दी गई, फिर ईमेल व फोन से ही एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को दाऊद इब्राहिम बताया है। उसके ईमेल पर फोटो पर भी दाऊद का ही लगा हुआ था। विधायक ने गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। विधायक उमाशंकर ने तहरीर में बताया है, "छह अगस्त को पहले उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें उन्हें ई-मेल चेक करने को कहा गया। इस मैसेज पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। दोबारा आठ अगस्त को फिर मैसेज आया। इसमें एक करोड़ रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rs. 1 crore worth of extortion demand from a legislator in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bsp legislator umashankar singh, legislator in up, extortion demand, up crime news, bsp mla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved