• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लखनऊ में इमारत ढहने घटना का बचाव कार्य समाप्त, मलबे से निकाला तीसरा शव

Rescue operation of building collapse in Lucknow ends, third body removed from debris - Lucknow News in Hindi

लखनऊ | लखनऊ में इमारत ढहने की घटना में बचाव अभियान आखिरकार राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों के साथ 42 वर्षीय एक महिला के शव को निकालने के साथ समाप्त हो गया। मृतकों की कुल संख्या तीन हो गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र, राजेश श्रीवास्तव ने शव की पहचान उन्नाव की शबाना खातून के रूप में की। परिजनों से पता चला कि महिला फ्लैट नंबर 201 की रहने वाली है। लखनऊ पुलिस आयुक्त एस.बी. शिरोडकर ने कहा कि तीसरे शव की बरामदगी के साथ ही मलबे में दबे अंतिम व्यक्ति का पता लगा लिया गया है। उन्होंने कहा, "मलबा हटाया जाना जारी रहेगा। पांच मंजिला इमारत के अंदर 17 लोग थे, जब यह गिरा तो उसके बाद सभी को बाहर निकाल लिया गया।"
बुधवार की सुबह बचाव दल ने 35 वर्षीय उजमा हैदर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आमिर हैदर की पत्नी और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां बेगम हैदर को जिंदा बाहर निकाला, लेकिन सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सपा विधायक शाहिद मंजूर के पुत्र नवाजिश शाहिद, उनके चचेरे भाई मोहम्मद तारिक और फहद यजदानी के खिलाफ बुधवार को हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
जिला प्रशासन ने कहा कि घटना स्थल पर मलबा साफ किया जा रहा है और पहचान के बाद निवासियों के सामान उन्हें सौंपे जा रहे हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rescue operation of building collapse in Lucknow ends, third body removed from debris
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, state disaster response force sdrf, national disaster response force ndrf, rajesh srivastava, shabana khatoon, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved