लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही धूप खिली हुई है जिससे कोहरे और ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले कुछ दिनों के भीतर मौसम में बदलाव की संभावना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार हवाओं का रुख नरम पड़ने की वजह से धूप निकल रही है। हालांकि अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं। इससे एक बार फिर ठंड और कोहरे का असर दिखाई देगा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, इलाहाबाद का 10.3 डिग्री, गोरखपुर का 7 डिग्री और कानपुर का 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope