• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय लोकदल भी गठबंधन से हो सकता है अलग, आज बुलाई बैठक

Rashtriya Lok Dal will do today Decision - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजीत सिंह भी गठबंधन से अलग हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले देश के सबसे बड़े प्रदेश में भाजपा को रोकने के लिए सपा-बसपा और आरएलडी ने गठबंधन किया था। आपको बताते जाए कि बसपा ने खुद को इस गठबंधन से अलग करने के संकेत दे दिए हैं। सूत्रों ने बताया कि RLD भी इससे अलग हो सकती हैं। इसे लेकर जयंत चौधरी पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर शाम तक अंतिम निर्णय ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव में तीनों दल साथ मिलकर लड़े थे फिर भी भाजपा का मुकाबला करने में नाकाम रहे हैं। चुनाव नतीजों में बसपा को 10 तो सपा को सिर्फ 5 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि पश्चिमी यूपी की पार्टी RLD को एक भी सीट विजय हासिल नहीं हुई। इससे नजर आ रहा है कि आरएलडी को गठबंधन में चुनाव लड़ने से कोई फायदा नहीं मिला है। अजीत सिंह को इस गठबंधन से अलग होने की योजना बना रहे हैं। आपको बताते जाए कि बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को गठबंधन से अलग होकर उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। लेकिन उन्होंने अभी गठबंधन से बिलकुल अलग होने की बात नहीं कही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rashtriya Lok Dal will do today Decision
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashtriya lok dal, up assembly bypolls, chaudhary ajit singh, jayant chaudhary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved