• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राकेश त्रिपाठी का सपा प्रमुख पर हमला, बोले-अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ परिवार तक सीमित

Rakesh Tripathi attacks SP chief; says Akhilesh Yadavs PDA is limited only to his family - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने लैपटॉप, पीडीए और वोटर-लिस्ट में गड़बड़ियों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पीडीए का दावा खोखला साबित हो रहा है। राकेश त्रिपाठी ने कहा कि जनता पहले से ही जानती है कि पीडीए की असलियत क्या है और इसका असली मतलब क्या है। कैसे 'किसी और की संपत्ति को अपनी संपत्ति' मान लिया जाता है, कैसे यह असल में 'परिवार विकास प्राधिकरण' है और कैसे इस पीडीए परिवार में सिर्फ डिंपल और अखिलेश ही हैं।" भाजपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव ने भेदभाव करते हुए सेलेक्टिव छात्रों को लैपटॉप दिया था। उन लैपटॉप के जरिए लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को प्रचार किया था। सीएम योगी ने कहा है कि दो करोड़ छात्रों को लैपटॉप देंगे, हमने अपना काम पूरा किया है। ये छात्रों की पढ़ाई में सहयोगी साबित हो रहे हैं। छात्र भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। सपा की आदत भ्रम फैलाना है।
सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी द्वारा नेहा बोरा की तारीफ किए जाने पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अपने ही खेमे में नेता तैयार नहीं कर पाती। वे वामपंथियों से नेता उधार लेती हैं और उनमें भी सबसे जरूरी शर्त यह होती है कि वे राष्ट्र-विरोधी होने चाहिए। जो लोग 'इंशाअल्लाह, भारत के टुकड़े-टुकड़े होंगे' जैसे नारे लगाते हैं, उन्हें ये लोग अपनी आंखों का तारा कैसे बना लेते हैं? इन्होंने नेहा बोरा को—जो बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में लोकतंत्र को कुचलने की वकालत करती है,आज अपनी 'पोस्टर गर्ल' कैसे बना लिया है? ये लोग ऐसे राष्ट्र विरोधी और समाज विरोधी तत्वों को अपनी पार्टी में नेता क्यों बनाते हैं?"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rakesh Tripathi attacks SP chief; says Akhilesh Yadavs PDA is limited only to his family
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rakesh tripathi, akhilesh yadav, samajwadi party, bjp, pda politics, laptop distribution, dimple yadav, mohibullah nadvi, neha bora, uttar pradesh politics, lucknow news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved