• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजभर ने खोला मोर्चा, बिहार में एनडीए के खिलाफ उतारे 53 उम्मीदवार

Rajbhar opens front, fields 53 candidates against NDA in Bihar - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बिहार में 53 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि बिहार में हमारी पार्टी की स्थिति बहुत मजबूत है। हमारे कार्यकर्ता काफी समय से तैयारी कर रहे हैं। राजग से सीटें मांगी गई थीं, लेकिन हमारे हिस्से में एक भी सीट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए 53 प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं, जबकि कुल 132 सीट पर पार्टी मैदान में प्रत्याशी उतारेगी। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गठबंधन धर्म न निभाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अब अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। हम एक मोर्चा बनाएंगे और सभी 153 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पहले चरण की 53 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि अभी हमारी पार्टी ने 53 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, आगे चलकर और प्रत्याशी चुनाव में उतरेंगे। हमारी भाजपा से बातचीत हुई थी। प्रदेश नेतृत्व के गलत फीडबैक के कारण हमको सीटें नहीं मिली हैं। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना होगा। ये लोग कम से कम 50 सीटों पर हारेंगे। हम लोग एक मोर्चा बना रहे हैं। उसकी भी लगभग बातचीत हो चुकी है, जो जल्द घोषित होगा।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने सीट शेयरिंग फाइनल कर दिया है। इस फॉर्मूले के तहत भाजपा और जद(यू) 101-101 सीटों, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों, जबकि आरएलएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
राजनीतिक जानकार बताते हैं कि पार्टी पूर्वी यूपी से सटे बिहार के जिलों जैसे बलिया, गाजीपुर और पूर्वांचल सीमा वाले इलाकों में मजबूत है, जहां राजभर समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajbhar opens front, fields 53 candidates against NDA in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, uttar pradesh, nda, bharatiya samaj party, minister om prakash rajbhar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved