• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजा भैया ने की सपा संरक्षक मुलायम सिंह से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म

Raja Bhaiya met SP Patron Mulayam Singh, the market of speculation heated up - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से गठबंधन के फॉर्मूले पर काम कर रहे है। इसी सिलसिले में अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक से लखनऊ में भेंट की। विधायक के रूप में 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद अपनी पार्टी जनसत्ता दल राजनैतिक का गठन करने वाले राजा भैया ने आज मुलायम सिंह यादव से भेंट की है। इसे लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म है। हालांकि, मुलाकात के बाद राजा भैया ने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के जन्मदिन पर मैं हमेशा मिलकर शुभकामनाएं देते रहा हूं। लेकिन इस बार मैं बाहर था इसलिए जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने नहीं आ पाया था। इलेक्शन से जोड़कर इसे ना देखा जाए इसका कोई अलग से निहितार्थ न निकाला जाए। लखनऊ में गुरुवार को प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। करीब आधा घंटा की इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि इस मुलाकात को चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। इस मुलाकात के बाद राजा भैया ने ट्वीट भी किया है। रघुराज प्रताप सिंह प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। बीते दिनों अपनी पार्टी की रथ यात्रा भी शुरू की है।
सूत्रों का कहना है कि बीती रात अखिलेश यादव से फोन पर उनकी बात हुई थी। इसके बाद आज उन्होंने लखनऊ में मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। गौरतलब है कि पिछले दिनों राजा भैया ने कहा था कि उनकी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और वहां से कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी जहां से योगी आदित्यनाथ उम्मीदवार होंगे। मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे राजा भैया पिछले काफी समय से अपनी पार्टी को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। अखिलेश यादव सरकार में प्रभावी रहे राजा भैया के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार से भी नजदीकी की चर्चा सियासी गलियारों में रहती है। इधर, समाजवादी पार्टी लगातार छोटे दलों को अपने बैनर तले एकजुट करने में जुटी है। गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनकी मुलाकात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Raja Bhaiya met SP Patron Mulayam Singh, the market of speculation heated up
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raja bhaiya, sp patron mulayam singh, meeting, the market of speculation heated up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved