• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UP में बारिश से तापमान में गिरावट

Rain in UP, temperature decreases - Lucknow News in Hindi

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में मंगलवार देर शाम बारिश होने से गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में सामान्य तो कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी लेकिन बारिश की वजह से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन में आद्र्रता का स्तर भी 80 फीसदी दर्ज किया जाएगा जिससे उमस से राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि वायुमंडल में चक्रवाती स्थिति की वजह से कई जिलों में बारिश हुई है। इसका असर अभी अगले एक दो दिनों तक रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 21.1 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rain in UP, temperature decreases
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rain in up, temperature decreases, meteorological department, director jp gupta, temperature declines, cyclones in the atmosphere, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved