• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप्र में 17 से 19 सितंबर तक बारिश के आसार

Rain expected from 17 to 19 September in Uttar Pradesh - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आस-पास इलाकों में सुबह से बादल छाए होने के कारण तापमान कुछ नीचे लुढ़का है। इस कारण उमसभरी गर्मी से कुछ राहत है। मौसम विभाग ने 17 से लेकर 19 सितंबर तक बारिश के आसार जताए हैं।

मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 17 से 19 सितंबर तक प्रदेश में बदली और बारिश के आसार हैं। आज भी मौसम खुशनुमा रहने और फुहारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और मनसून ट्रफ हरियाणा से बंगाल की खाड़ी तक आ गई है। उम्मीद है कि गंगा के मैदानी इलाकों में मानसून रिवाइव होगा जिससे उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है।

मंगलवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 26 डिग्री, बहराइच 23 डिग्री सेल्सियस, फैजाबाद 24 डिग्री सेल्सियस, झांसी 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rain expected from 17 to 19 September in Uttar Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rain, september, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved