लखनऊ। किसानों को उनकी जमीन का सही मुआवजा दिलाने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज यूपी की राजधानी लखनऊ जाएंगे। राहुल गांधी सुबह 10 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस उपाध्यक्ष नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ऑफिस जा कर उनसे मांग करेंगे की जिनकी भी जमीन अधिग्रहित की जाए, उन्हें पहले सही मुआवजा दिया जाए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बता दें कि अंबेडकरनगर में नेशनल हाईवे निर्माण के लिए यूपी में किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया था। अंबेडकरनगर जिले के डोंडो गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग में आने वाले मकानों को गिराए जाने के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को धरना दिया था।
प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर राज बब्बर ने पहले प्रशासन से बात की थी, लेकिन जवाब से असंतुष्ट होकर वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग में आने वाले जितने भी मकान गिराए गए हैं, उसके कानूनी कागजात प्रशासन पेश करे या कार्यदायी संस्था का कार्य मुआवजा दिए जाने तक बंद करवा दिया जाए।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope