लखनऊ/अमेठी। कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को राहुल गांधी लखनऊ हवाईअड्डे पर उतरने के बाद अमेठी के लिए रवाना हो गए। वह अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। हवाईअड्डे पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। लखनऊ से सडक़ मार्ग से राहुल सीधे रायबरेली पहुंचे। यहां चुरवा में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान रायबरेली के चुरवा हनुमान मंदिर में राहुल गांधी ने पूजा-अर्चना की। इससे पहले हवाईअड्डे पर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने गुलदस्तों से अपने नेता का स्वागत किया। सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, विधायक आराधना मिश्रा मोना, एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व मंत्री रंजीत सिंह जूदेव, अम्मार रिजवी, सत्यदेव त्रिपाठी, बादशाह सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राहुल गांधी हवाई जहाज से उतरने के बाद सीधे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। लोगों ने उनका स्वागत किया। राहुल भी गर्मजोशी से लोगों से मिले और हाथ मिलाया। इसके बाद वीवीआईपी लाउंज में कुछ देर रुकने के बाद अमेठी के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सुबह 10 बजे लखनऊ हवाईअड्डे पर उतरने के बाद वह सडक़ मार्ग से अमेठी के लिए रवाना हो गए। दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को राहुल गांधी गेस्ट हाउस में सुबह नौ बजे से 10 बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह मुसाफिर खाना जाएंगे जहां पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।
राहुल के अमेठी पहुंचने से पहले पोस्टर वॉर
वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर ओवरलोड कार के ट्रक से टकराने से 10 की मौत
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में लिया चुनावी तैयारियों का जायजा
भारतीय-अमेरिकी छात्रा ने नासा का पावर टू एक्सप्लोर चैलेंज जीता
Daily Horoscope