• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा के चेहरे पर राफेल दलाली की लाली : संजय सिंह

Rafael brokerage redness on BJP face: Sanjay Singh - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने यहां मंगलवार को कहा कि राफेल हवाई जहाज का मुद्दा एक बड़ा सवाल है। भाजपा के चेहरे पर जो लाली है, वह राफेल की दलाली की वजह से है। उन्होंने कहा कि 450 करोड़ रुपए का जहाज 1670 करोड़ रुपए में सरकार खरीद रही है। सिंह ने यहां वीवीआईपी गेस्ट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत कहा कि नीरव मोदी जैसे लोग बैंकों का रुपया लूटकर भाग रहे हैं। विजय माल्या जैसे भगोड़े के खिलाफ तो राजसभा सांसद पीएल पुनिया ने भी पक्ष सामने रखा है। इस पर सरकार ने चुप्पी साध रखी है। सरकार सभी मामलों में संलिप्त है।

संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश को चार राज्यों में बांटने की व्यवस्था की मांग करेगी। इसके लिए अवध प्रदेश, पूर्वांचल, बुंदेलखंड एवं पश्चिमांचल नामक चार राज्य बनाने की मांग की जाएगी, ताकि विकास आम लोगों तक पहुंचे। हमारी पार्टी की पदयात्रा समाप्त हो गई है। अब अंतिम पदयात्रा अयोध्या से लखनऊ तक की होगी। सहारनपुर तक की यात्रा हुई है, जिसके परिणाम आम आदमी पार्टी के लिए उत्साह पैदा करने वाले रहे।

सिंह ने कहा कि किसान संगठनों के लोग, आशा बहू से जुड़े लोग, पुराने पेंशन के सदस्य एवं कई सामाजिक संस्थाओं ने हमें अपनी समस्याएं बताई हैं। बार एसोसिएशन के लोगों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने की मांग रखी, जो जायज लगती है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rafael brokerage redness on BJP face: Sanjay Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, sanjay singh, aap, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved