• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 52 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

Promotion to 52 officers of the Provincial Police Service cadre - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दीपावली पर किसानों, व्यापारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को तोहफा देने का दौर जारी है। विभिन्न सेवाओं में लगे कर्मचारियों को 30 दिन के बोनस का उपहार देने और किसान मंडी शुल्क की दर को घटाने की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करने के बाद अब मुख्यमंत्री ने प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के विभिन्न ग्रेड पे में प्रोन्नति प्रदान करने की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

योगी के इस फैसले से प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 52 अधिकारी लाभान्वित होंगे। नव प्रोन्नत अधिकारियों में 21 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-एक, ग्रेड पे-8700 में, 21 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-एक, ग्रेड पे-8900 में और 10 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, उच्चतर श्रेणी ग्रेड पे-10000 में प्रोन्नति दी गई है।
मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रोन्नति प्राप्त पुलिस अधिकारियों की दिवाली की खुशी दोगुनी होनी तय है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Promotion to 52 officers of the Provincial Police Service cadre
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister yogi adityanath, up news, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved