लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 'नशामुक्त भारत' के लिए 'नमो युवा रन' मैराथन का रविवार को शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने संदेश दिया कि 'नमो मैराथन' जैसे कार्यक्रम स्वस्थ समाज की कुंजी हैं। उन्होंने युवाओं से 'नशामुक्त भारत' के संकल्प की ओर अग्रसर होने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से शुरू हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के धार से 'स्वस्थ नारी, सशक्त समाज' थीम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पीछे स्पष्ट धारणा है कि नारी स्वस्थ होगी तो समाज स्वस्थ होगा और परिवार सशक्त होगा।"
उन्होंने कहा, "देश 'विकसित भारत' की धारणा को लेकर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हमने 'विकसित भारत' के साथ 'विकसित उत्तर प्रदेश' अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। मुझे खुशी है कि इस कार्यक्रम को युवाओं, किसानों और मजदूरों समेत समाज के प्रबुद्धजनों का समर्थन मिल रहा है। हर व्यक्ति अपने सेक्टर में सहयोग करने के लिए तैयार है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने संदेश दिया कि हमें अपने गांव, नगर और कस्बे को भी विकसित बनाना है और इसकी कुंजी 'आत्मनिर्भरता' है।
उन्होंने कहा, "आत्मनिर्भरता की कुंजी स्वस्थ समाज में है और स्वस्थ समाज की कुंजी 'नमो युवा रन' जैसे कार्यक्रम में है।"
सीएम योगी ने यह भी कहा कि नशा नाश का कारण है, नैतिक पतन का कारण है। अगर युवा सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता है तो यह राष्ट्र के लिए कल्याणकारी होता है, लेकिन यही युवा शक्ति नशे की चपेट में आती है तो उसमें घुन लग जाता है। हमें अपनी युवा शक्ति पर गौरव की अनुभूति होती है, लेकिन हमें उसे विघटनकारी और दुष्प्रवृत्तियों की चपेट में आने से बचाना होगा।
लखनऊ पश्चिम से भाजपा विधायक नीरज बोरा ने आईएएनएस से कहा कि 'नमो युवा रन' जैसे आयोजन प्रधानमंत्री के जन्मदिन को मनाने का सबसे सुंदर तरीका है। युवा नशा मुक्त हों, हमने कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की है। नशा मुक्त और स्वस्थ युवा इस देश के एंबेसडर हैं, और ऐसे युवाओं की कोशिश से 'विकसित भारत' का सपना पूरा हो सकेगा।
लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और आगरा में भी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शाहजहांपुर में 'नमो युवा रन' मैराथन में बड़ी संख्या में युवा और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मैराथन को उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को राष्ट्रहित और सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान किया।
सुरेश खन्ना ने कहा, "युवा शक्ति ही देश का भविष्य है। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि भारत का युवा फिट और ऊर्जावान रहे। ऐसे आयोजन युवाओं में जागरूकता और उत्साह दोनों को बढ़ाते हैं।"
आगरा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं को नशे से मुक्त रखने के लिए संदेश दिया है।
उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लाल किले की प्राचीर से 'खेलो इंडिया' का नारा दिया। पहले के समय में सिर्फ यही कहा जाता था कि 'पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब', लेकिन आज खेल नीति ऐसी बन गई है कि तमाम नौकरियों के मौके हैं, बशर्ते बच्चे मेडल लेकर आएं।"
--आईएएनएस
13 साल बाद टूटी पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला की शादी, आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
जब 'ताल' के लिए सुभाष घई ने एआर रहमान को किया था अप्रोच, शेयर किया दिलचस्प किस्सा
जम्मू-कश्मीर : जवानों के बीच पहुंचे कुमार सानू, बोले- आप लोगों की वजह से ही हम सब सुरक्षित हैं
साप्ताहिक राशिफल 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
आशुतोष राणा के जन्मदिन पर रेणुका शहाणे का खास तोहफा, शॉर्ट फिल्म 'तर्पण' का ट्रेलर किया रिलीज
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
दिवाली पर घर के किस कोने में करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें पूजन की सही विधि, सामग्री और पूरी तैयारी
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
बॉक्स ऑफिस पर राज के बाद दिवाली पर भी रणवीर सिंह का कब्जा, हर तरफ छाया हम्ज़ा अली मजारी
'रामायण' देखकर निराश हुए नीतीश भारद्वाज, कहा- 'फिल्म को लेकर अपनी पुरानी तारीफ वापस लेता हूं'
'गुस्से पर काबू पा लिया, पर अभी साधना अभी बाकी है', पंकज त्रिपाठी ने बताया आध्यात्मिक सफर का राज
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रेनो डस्टर होगी सस्ती, नए 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CNG विकल्प मिलने की भी उम्मीद
'शादी में ज़रूर आना' के 9 साल: आरती और सत्येंद्र की कहानी को मिलना चाहिए एक नया मोड़, जानिए क्यों बन सकता है फिल्म का सीक्वल?
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी भाई दूज की शुभकामनाएं : कहा— यह पर्व भाई-बहन के प्रगाढ़ रिश्ते और आत्मीयता का प्रतीक

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई विधि

बाहरी दिल्ली में दर्दनाक हादसा : नांगली विहार में खुले सीवर में गिरा 4 साल का मासूम, युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 11/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope