• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'गोदान' के रिलीज से पहले सीएम योगी से मिलने पहुंचे निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी

Producer-Director Vinod Chaudhary meets CM Yogi Adityanath before the release of Godaan - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । गोरक्षा को समर्पित फिल्म 'गोदान' अपने पोस्टर रिलीज के साथ ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले फिल्म के निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी ने सीएम योगी से मुलाकात की है। इस मौके पर टीम के बाकी लोगों को भी देखा गया, जहां निर्माता ने फिल्म से जुड़े बड़े पोस्टर के साथ सीएम योगी को फिल्म के बारे में जानकारी दी। 'गोदान' भारतीय संस्कृति में गोमाता की भूमिका पर आधारित है, जहां गाय को मां और भगवान के रूप में पूजा जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने भी गीता में धर्म रक्षा और गोरक्षा का ज्ञान दिया है। सीएम योगी भी प्रदेश में गोरक्षा की बात करते हैं और उनके सत्ता में आने के बाद कई अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध भी लगता है। ये फिल्म गोरक्षा का संदेश देती है और यही वजह रही कि फिल्म के मेकर्स को रिलीज से पहले सीएम योगी से मुलाकात करते हुए देखा गया।
फिल्म 'गोदान' का प्रीमियर भी हो चुका है जिसमें फिल्मी जगत से जुड़े लोग और संत-समाज के लोगों को भी देखा गया। फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है और ये पहली फिल्म है जिसमें गौ माता के लिए आरती को गीत के रूप में शामिल किया गया है। गीत को युवा सिंगर अनन्या सिंह ने गाया है। उन्होंने पोस्टर रिलीज पर गीत के बारे में बात करते हुए आईएएनएस से कहा था, "मुझे इस फिल्म में दो गीतों को आवाज देने का मौका मिला और एक गाना गौ माता की आरती है।
ये देश का पहला गाना है, जिसे आरती की तरह गाने की कोशिश की गई है। इस गीत को गाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। एक और गाना है जो राधा-कृष्ण की भक्ति पर है। ये फिल्म सनातन धर्म पर बनी है और मेरा युवाओं से निवेदन है कि फिल्म से दिल से जुड़ें क्योंकि ये हिंदू धर्म की फिल्म है और इसमें गौ रक्षा की बात है।"
बात अगर फिल्म की करें तो फिल्म के निर्माता विनोद कुमार चौधरी और डॉ. पारुल चौधरी हैं और सह-निर्माता चेतन गोस्वामी हैं। फिल्म का निर्देशन अमित प्रजापति ने किया है। फिल्म की कहानी एक बछिया (गाय के बच्चे) और हीरो के बीच प्यार और समर्पण को दिखाती है। फिल्म में लीड रोल में साहिल आनंद हैं, जिन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर पार्ट', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर पार्ट-2', और 'बबलू हैप्पी है' जैसी फिल्मों में काम किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Producer-Director Vinod Chaudhary meets CM Yogi Adityanath before the release of Godaan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: godaan, producer-director vinod chaudhary, cm yogi adityanath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved