लखनऊ। प्रियंका गांधी कांग्रेस
अध्यक्ष और भाई राहुल गांधी के साथ चार फरवरी को कुंभ मेले में गंगा में
पवित्र डुबकी लगाने के बाद अपने राजनीतिक करियर की औपचारिक शुरुआत कर सकती
हैं।
प्रियंका गांधी जो उसी दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव का पदभार
संभालेंगी, लखनऊ में राहुल गांधी के साथ संयुक्त रूप से एक संवाददाता
सम्मेलन भी करेंगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकार सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी और
राहुल गांधी दोनों चार फरवरी को 'मौनी अमावस्या' व दूसरे 'शाही स्नान' के
मौके पर पवित्र स्नान करेंगे।
अगर उन्हें चार फरवरी को पवित्र डुबकी लगाने का मौका नहीं मिला तो वे 10 फरवरी को बसंत पंचमी व तीसरे 'शाही स्नान' पर ऐसा करेंगे।
यह शायद पहली बार है जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope