लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खुलासा किया कि उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव क्यों नहीं लड़ा। उन्होंने बताया कि मेरे कंधों पर पूरे उत्त्तर प्रदेश में प्रचार की जिम्मेदारी है। एक नहीं 41 सीटों पर पार्टी को जिताने की वजह से एक स्थान पर रहकर ऐसा करना संभव नहीं था। इसलिए वाराणसी चुनाव नहीं लड़ा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बताते जाए कि वाराणसी चुनाव लडने की बात जब उठी तब 28 मार्च को रायबरेली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए प्रचार करने पहुंचीं प्रियंका गांधी से जब कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने की मांग की तो उन्होंने पलटकर कार्यकर्ताओं से ही पूछ लिया कि वाराणसी से चुनाव लड़ूं क्या? प्रियंका गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पूरी बातचीत अनौपचारिक तौर पर ही की थी। इसके बाद वाराणसी चुनाव लडने की खबरें मीडिया में छाने लगी थी। प्रियंका वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।
इस बात को और बल तब मिला था जब कांग्रेस प्रवक्ता और एमएलसी दीपक सिंह ने भी अपना दावा जताया था कि प्रियंका गांधी का वाराणसी से चुनाव लड़ना लगभग तय है।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope