लखनऊ/ नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ग्रेटर नोएडा में एक निजी कंपनी में अधिकारी गौरव चंदेल की हत्या के पांच दिन बाद रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर इस मामले में सुस्त रवैया अपनाने का आरोप लगाया और उसपर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हमला किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस के पास अपराधियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस नेता ने एक साथ कई ट्वीट्स कर कहा कि मृतक गौरव (39) के परिजनों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'अगर नोएडा जैसे क्षेत्र में अपराधी इतने सक्रिय हैं तो उप्र के अन्य क्षेत्रों की स्थिति क्या होगी।'
मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ी
जम्मू-कश्मीर को एक खुली जेल में तब्दील किया गया - महबूबा मुफ्ती
Daily Horoscope