लखनऊ/नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर राज्य में कर्ज में डूबे किसानों को कर्ज माफी के नाम पर धोखा देने और अत्यधिक बारिश के कारण उनकी फसल को हुए नुकसान का मुआवजा देने में विफल रहने का आरोप लगाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि उप्र सरकार ने किसानों को परेशान करने के कई तरीके ईजाद किए हैं। कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया। बिजली बिल के नाम पर उनको जेल में डाला और बाढ़-बारिश से बर्बाद फसल का कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है। उप्र में भाजपा सरकार को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है। कांग्रेस नेता राज्य में किसानों की बेहतरी के लिए काम नहीं करने पर आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधती रहती हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope