लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में किसानों के साथ पुलिस की बर्बरता पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में कहा है कि उन्नाव में किसान लाठियां खाकर अधमरा पड़ा है, उसको और मारा जा रहा है। शर्म से आंखें झुक जानी चाहिए। जो आपके लिए अन्न उगाते हैं उनके साथ ऐसी निर्दयता? ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने आगे लिखा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अभी गोरखपुर में किसानों पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उनकी पुलिस का हाल देखिए।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope