लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश में बढ़ रही सक्रियता समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) को खटकने लगी है। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध के अलावा प्रदेश में हुई अन्य घटनाओं में प्रियंका गांधी ने न केवल बढ़चढ़ कर भाग लिया, बल्कि सपा बसपा को मात दे दी। इससे दोनों दलों को अपने वोट बैंक खिसकने का डर सताने लगा है। इसीलिए मायावती ने तो प्रियंका पर हमले भी शुरू कर दिए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हलांकि सपा ने अभी तक हमले नहीं किए, लेकिन वह यह दिखाना चाहते हैं कि केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुकाबला सबसे तेज वही कर रहे हैं। इस कारण जो काम प्रियंका गांधी कर रही हैं, उनके पीछे साये की तरह वह भी कर रहे हैं।
प्रियंका गांधी सीएए के विरोध में जेल गए समाजिक कार्यकर्ता एसआर दारापुरी के घर भी पहुंचीं। वहां पर उन्होंने स्कूटी से जाकर सुर्खियां बटोरी। इस मामले में बसपा का तो कोई बयान नहीं आया। सपा ने जरूरी एक कमेटी बनाई है जो प्रदर्शन में बंद हुए लोगों से मिलने जाएगी।
मनीष सिसोदिया ने रोहिंग्या मामले में गृह मंत्री को लिखा पत्र, जांच की उठाई मांग
अनुब्रत मंडल का बचाव करके ममता ने अपना अपराध कबूल कर लिया : भाजपा
महाराष्ट्र के रायगढ़ में नाव में मिला अवैध हथियारों का जखीरा, एनआईए की टीम रवाना
Daily Horoscope