लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ब्लॉग पर पलटवार करते हुए कहा है कि बीते 5 सालों में भाजपा ने तमाम संस्थानों को बर्बाद करने का काम किया है। इलाहाबाद से काशी तक गंगा यात्रा कर रहीं प्रियंका ने मिर्जापुर में पूछे सवाल के जवाब में कहा कि वे हमें जितना प्रताडि़त करेंगे, हम उतने जोर से लड़ेंगे। उनके खिलाफ बोलने वाले लोग उनसे डरते हैं, लेकिन हम नहीं डरते। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि जो लोग सत्ता में होते हैं, उन्हें लगता है कि वे लोगों को डरा लेंगे, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
ब्लॉग लिखकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान
कई काम ऐसे हुए हैं जो कांग्रेस सरकारों के दौरान नहीं हुए थे। उन्होंने
इसके साथ वंशवाद, लोकतंत्र और संसद सहित कई विषयों को लेकर कांग्रेस पर
निशाना साधा है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope