• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किसान हमारी सरकार की प्राथमिकता : CM योगी आदित्यनाथ

Priority of our government for farmers: CM Yogi Adityanath - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की 116वीं जयन्ती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। योगी ने कहा कि चौ. चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने कहा कि किसान हमारी सरकार की प्राथमिकता हैं। योगी विधान भवन में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि हमने सफलतापूर्वक ऋणमोचन को लागू करवाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलता था। पहली बार किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना दाम देने का कार्य वर्तमान प्रदेश सरकार के नेतृत्व में किया जा रहा है। योगी ने कहा कि धान की लागत 1000 रुपये होती है, हम किसानों को 1700 रुपये दे रहे हैं। आज भारत का किसान इतना सक्षम है कि पूरी दुनिया का पेट भर सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अब तक करीब 86 लाख किसानों का औसतन 60 हजार रुपये कर्ज माफ किया। योगी ने कहा कि चौ. चरण सिंह ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौ. चरण सिंह का सपना पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले किसानों की समस्याओं पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता था। मोदी ने सत्ता में आने के बाद इस पर कार्य किया है। - आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Priority of our government for farmers: CM Yogi Adityanath
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priority, our government for farmers, cm yogi adityanath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved