• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज, भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

Preparations are in full swing to make the inauguration of Jewar Airport historic, BJP has put in all its efforts - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मार्च को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन और प्रस्तावित विशाल जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी नेतृत्व ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाने का आह्वान किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को जेवर (गौतमबुद्धनगर) में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में 28 मार्च को होने वाले जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह और प्रस्तावित जनसभा की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “विकसित भारत” के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्रांति, औद्योगिक विकास और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उत्तर प्रदेश में भी इसी दिशा में विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है।
उन्होंने कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा, जो न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे उत्तर भारत के आर्थिक विकास को नई गति देगा। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम की सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान को तेज करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाया जाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, उत्साह और अनुशासन के साथ जुटेंगे तथा आयोजन को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नेताओं ने निर्देश दिए कि जनसभा में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वागत, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि आयोजन का सकारात्मक संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचे। साथ ही सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुचारु रूप से पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की कर्मठता, अनुशासन और समर्पण से यह आयोजन न केवल भव्य होगा, बल्कि एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज किया जाएगा। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preparations are in full swing to make the inauguration of Jewar Airport historic, BJP has put in all its efforts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jewar international airport, pm narendra modi, noida, bjp, cm yogi adityanath, march 28 2026, public rally, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved