• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

राष्ट्रपति कोविंद ने कुंभ में की पूजा, CM योगी और राज्यपाल राम नाइक भी रहे साथ

प्रयागराज। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संगम पर मां गंगा का पूजन किया। हिमाचली टोपी लगाए राष्ट्रपति पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ संगम तट पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद प्रयाग वाल सभा के पुरोहित दीपू मिश्रा के नेतृत्व में संगम तट पर 11 पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को परिवार के साथ पूजन कराया।

राष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, पर्यटन मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, उड्डयन मंत्री और शहर की महापौर पूजन में सम्मिलित हुईं। साथ ही कुंभ में बने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली।

कुंभ का वैभव देखने आए देश के राष्ट्रपति क्रूज से संगम पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी हैं। राष्ट्रपति ने आधा घंटा तक गंगा और यमुना में सैर की। राष्ट्रपति कोविंद कुंभ के वैभव को देखकर अभिभूत हो गए। कोविंद कुंभ आने वाले देश के दूसरे राष्ट्रपति हैं। उनसे पहले देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्ष 1953 में कुंभ मेला आए थे और संगम में पुण्य की डुबकी लगाई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prayagraj: President Ram Nath Kovind offers prayer at Kumbh Mela 2019. CM Yogi Adityanath and Governor Ram Naik also present
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prayagraj president ram nath kovind offers prayer at kumbh mela 2019 cm yogi adityanath and governor ram naik also present, ram nath kovind, kumbh mela 2019, kumbh mela, kumbh 2019, yogi adityanath, ram naik, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved