• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में पंचायत उपचुनाव के लिए हो रहा मतदान

Polling for Panchayat by-elections in UP - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त विभिन्न पदों पर निर्वाचन के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। प्रदेश के 73 जिलों में बने मतदान केंद्रों पर हो रहा मतदान शाम को छह बजे तक चलेगा। ललितपुर तथा कासगंज को छोड़कर हर जगह पर मतदान हो रहा है। सभी जगह पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के सख्त निर्देश हैं। आज मतदान के बाद 14 जून को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार ग्राम प्रधानों के 128, जिला पंचायत सदस्यों के छह, क्षेत्र पंचायतों के 137 तथा ग्राम पंचायतों में 14,179 रिक्त पदों के लिए मतदान होगा। जिला पंचायत सदस्यों के कुल रिक्त सात पदों में एक पर निर्विरोध निर्वाचन होने के कारण छह का चयन वोटों से होगा। इसी क्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कुल रिक्त 186 पदों में 44 निर्विरोध चुने जाने के बाद 137 पदों पर मतदान होगा।

ग्राम प्रधानों के रिक्त 156 पदों में से 26 आम सहमति से चुन लिए गए। ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 2,27,504 पदों में से 2,06,941 पर नाम वापसी के बाद चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी। प्रदेश में ललितपुर व कासगंज को छोड़कर शेष 73 जिलों में वोट डाले जाएंगे। प्रदेश में इस बार के उप चुनाव के लिए 8321 मतदान स्थलों पर सुरक्षा प्रबंध के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय भी किए गए हैं।

लखनऊ जिले की 158 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, इनमें सरोजनीनगर और मोहनलालगंज में प्रधान पद के एक-एक सीट शामिल है। सरोजनीनगर में भी बीडीसी पद के लिए भी निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न करवाई जा रही है। इसके अलावा 155 सीटों पर सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिए मतदान हो रहा है। हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अयोध्या में पंचायत चुनाव के रिक्त पदों के लिए मतदान जारी है। यहां 161 पदों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें 3 ग्राम प्रधान, 4 बीडीसी व 154 पंचायत सदस्य पर चुनाव शामिल है। जिले के 9 ब्लॉकों में 66 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। एसडीएम तहसीलदार जोनल मजिस्ट्रेट हैं, वहीं 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

सोनभद्र जिले में रिक्त बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन के लिए आज मतदान हो रहा है। जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के 7 पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद के रिक्त 154 पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चुनाव होगा. चुनाव में 332 कर्मियों की ड्यूटी लगी है। इसके अलावा 21 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है।

रायबरेली के 332 बूथों पर शनिवार को पंचायत के उप चुनाव का मतदान शुरू हो गया। करीब 1.50 लाख वोटर 350 से अधिक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

आगरा में 160 पदों के लिए 43,957 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। 54 ग्राम पंचायतों में 156 ग्राम पंचायत सदस्यों, तीन प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव हो रहा है। ग्राम पंचायत सदस्य के 2239 रिक्त पदों के लिए 2704 नामांकन हुए थे, 2083 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। ग्राम प्रधान के चार रिक्त पदों में से एक पर निर्विरोध चुनाव हो गया है।

अलीगढ़ में 155 बूथों पर 74 हजार मतदाता जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में वोटिंग कर रहे हैं। 123 पंचायतों में कुल 421 पदों पर चुनाव हो रहे हैं। 155 बूथ बने हैं। दो बीडीसी और एक प्रधान पद के लिए भी मतदान होगा।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Polling for Panchayat by-elections in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: polling, panchayat by-elections, up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved