अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां आपस में बहस होने के बाद एक महिला सिपाही को गोली मारकर कॉन्स्टेबल ने खुद को भी गोली मार ली है। पुलिस के हवाले से इसकी सूचना मिली है। दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
खबरों के मुताबिक, 26 वर्षीय मनोज कुमार ने 25 साल की कॉन्स्टेबल मेघा चौधरी के घर में जबरदस्ती घुसकर उसे गोली मार दी, जिसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इसके कारण का पता अभी भी नहीं लग पाया है।
मेघा अमरोहा के अवंतिका नगर कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहती थी।
पुलिस ने कहा है कि उन्हें फिलहाल दोनों की सेहत में सुधार होने का इंतजार है ताकि इस मामले में उनसे सवाल पूछे जा सके।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope