फतेहपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में घूम-घूमकर धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साधने के साथ खुद की उपलब्धिां गिनाईं। मोदी ने कहा कि अभी जो पहले आप पहले आप वाले लखनवी मिजाज से बाते करते थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वो अब एक-दूसरे का गला काटने का खेल खेल रहे हैं। और 23 मई के बाद कहेंगे आप कौन, आप कौन। देश और उत्तर प्रदेश की सेवा करने निकले आपके इस सेवक के संस्कार और संकल्प बिल्कुल स्पष्ट है- जाति-प्रांत और वर्ग भेद को दूर भगाएंगे, भूख, बेकारी, बीमारी को मिटाएंगे, एक देश का भाव जगा दें, सबकी भारत माता है, कर्मपंथ से देश हमारा, आगे बढ़ता जाता है। विकास को ध्यान में रखते हुए आपने जो मजबूत सरकार दिल्ली में बनाई थी, उसने पूरी मजबूती से काम किया है। आज आपका ये सेवक जब दुनिया के मंचों पर जाता है तो 130 करोड़ भारतीयों की शक्ति का एहसास होता है।
पाकिस्तान की करतूतों को लेकर पहले हमारी सरकार रोती रहती थी, उनको देश के दुश्मनों से ज्यादा अपने वोटबैंक की चिंता रहती थी। वो भी एक वक्त था हिंदुस्तान के रोते हुए नेता दिखते थे, आज भी एक वक्त हैं जब पाकिस्तान रोता फिर रहा है। हाल ही में भारत को आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। अनेक भारतीयों और हमारे जवानों का खून बहाने वाले मसूद अजहर को दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया। बहनजी ने ट्वीट किया की उनकी सरकार के दौरान हिंसक वारदातें कम होती थी।
ये सही बोल रही हैं क्या? मैं इनका कच्चा चि_ा आपके सामने रखता हूं। 23 मई 2007 गोरखपुर में सीरियल बम धमाके हुए थे तब किसी सरकार थी? छह महीने बाद अयोघ्या, वाराणसी और लखनऊ में सीरियल ब्लास्ट हुए तब किसकी सरकार थी? 2008 में रामपुर के सीआपीएफ कैंप पर हमला हुआ तब किसकी सरकार थी? 2010 में काशी में दशाश्वमेध घाट पर जो बम फटा था, तब किसकी सरकार थी? बहन जी, सत्ता के लिए आप निर्दोषों के खून के वो निशान भूल सकती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भूल सकती। दिल्ली में जब कांग्रेस की बेईमान सरकार और यूपी में सपा-बसपा की सरकारें थी। तब पूर्वांचल की क्या स्थिति थी ये सब आप भली-भांति जानते हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope