• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीजीआई में भर्ती मुख्तार अंसारी की हालत में सुधार

PGI recruitment improves the condition of Mukhtar Ansari - Lucknow News in Hindi

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की मऊ सदर सीट से विधायक मुख्तार अंसारी की तबियत में सुधार हो रहा है। उन्हें लखनऊ स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोग्राफी की गई जिसमें उन्हें किसी प्रकार का कोई ब्लॉकेज नहीं मिला है। एंजियोग्राफी के बाद उन्हें आईसीयू से सामान्य प्राईवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। ज्ञात हो कि बांदा जेल में बंद मुख्तार को दिल का दौरा पड़ने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
उनका इलाज कर रहे डॉ. पी. के. गोयल के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत सामान्य है और उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें क्या बीमारी थी और एंजियोग्राफ्री में क्या निकला है यह बात पीजीआई के निदेशक ही सही तरह से बता सकते हैं।
गौरतलब है कि भाजपा विधायक की हत्या के मामले में जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को कल बांदा जिला जेल में दिल का दौरा पड़ा था। इस दौरान उनसे मुलाकात करने आई उनकी पत्नी को भी दिल का दौरा आ गया। विधायक के साथ उनकी पत्नी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों को लखनऊ रेफर किया गया था।
करीब पांच सौ समर्थकों और सुरक्षा के खास इंतजाम के साथ मुख्तार अंसारी को लखनऊ पीजीआई ले जाया गया था। कार्डियक एक्सपर्ट डॉ. पी.के. गोयल उनका इलाज कर रहे हैं। बुधवार सुबह पीजीआई में भर्ती विधायक मुख्तार अंसारी की एंजियोग्राफ्री कराई गई, जिसमें कोई ब्लॉकेज नहीं मिला जिसके बाद उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PGI recruitment improves the condition of Mukhtar Ansari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pgi recruitment improves, the condition of mukhtar ansari, mau seat, pgi lucknow, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved