लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है और ठंडी हवायें चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेगी। दिन के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सूबे के कई जिलों में हल्की बारिश भी होने का अनुमान है।
गुप्ता के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक मौसम का रुख इसी तरह बना रहेगा। धूप और आंशिक बदली का मिला-जुला रूप देखने को मिलेगा। कई जगहों पर तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमन 21 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्यिसयस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22.4 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री, इलाहााबाद का 24 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope