• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अभिभाषण के दौरान विपक्ष का भारी हंगामा,गवर्नर पर फेंके कागज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के संयुक्त अधिवेशन में सोमवार को विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करने पहुंचे राज्यपाल राम नाइक के अभिभाषण के दौरान सदन में जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया। राज्यपाल पर विपक्ष ने कागज के टुकड़े फेंके और सीटियां बजाईं ताकि उनके एक भी शब्द सुनाई नहीं दिए जा सके। लेकिन राज्यपाल ने हंगामे के बीच अपना भाषण जारी रखा और पूरा पढ़ा। उनके सुरक्षा कर्मियों ने उनका बचाव किया। इस बीच विपक्ष ने प्लेकार्ड भी दिखाए और नारेबाजी की। सदन में विधायकों के इस व्यवहार से राज्यपाल नाराज हो गए और कहा कि समूचा उत्तर प्रदेश आपको देख रहा है। विधायकों का सदन में यह व्यवहार उचित नहीं है। इसके बाद राज्यपाल ने भारी हंगामे के बीच अभिभाषण जारी रखा। सदन में सपा के सभी नेता लाल टोपी पहनकर आए और हाथों में सीटी भी है। कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लामबंद है। गौरतलब है कि यूपी में भाजपा की सरकार आने के बाद यह विधानसभा का यह पहला सत्र शुरू हुआ है। यह सत्र 22 मई तक चलेगा।
सुबह 11 बजे जैसे ही राज्यपाल अभिभाषण पढऩे पहुंचे कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष ने लामबंद होकर योगी सरकार का विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ सदस्यों ने राज्यपाल के ऊपर कागज के टुकड़े फेंके। देखते ही देखते हंगामा कर रहे विपक्ष के विधायक वेल में घुस गए। वहीं, कुछ अपनी सीटों पर हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर हंगामा करते दिखाई दिए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ सदन में विधायकों का हंगामा देखते रहे। विपक्ष के हंगामे पर यूपी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि हम आशा करते हैं कि विपक्ष अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएगा। सिद्धार्थनाथ ने कहा कि कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pandemonium in Uttar Pradesh assembly over law and order situation in the state.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pandemonium, up assembly, law and order, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved