• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : CM योगी

Pakistan is a failed nation, in 75 years it has only sowed the seeds of terrorism: CM Yogi - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' को संबोधित करते हुए कहा, "‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सरकार और सशस्त्र बलों के प्रति अपना आभार और सम्मान व्यक्त किया है। भाइयों और बहनों, यह पहले दिन से प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प रहा है। उनका संकल्प रहा है कि जब हम एक नए और विकसित भारत की बात करते हैं, तो हमारा लक्ष्य विकसित भारत की कल्पना को वास्तविकता में बदलने के लिए लगन से काम करना होना चाहिए।" सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हमारा लक्ष्य 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करके 'विकसित भारत' के सपने को पूरा करना होना चाहिए। जब 140 करोड़ भारतीय 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करेंगे, तो कोई भी ताकत भारत का विरोध नहीं कर सकती। आज हम अपने उस संकल्प को याद दिलाने के लिए इस 'तिरंगा यात्रा' में भाग ले रहे हैं। दुनिया ने पाकिस्तान की इस शर्मनाक हरकत को देखा है, जहां उसके सैन्य अधिकारी और शीर्ष नेता आतंकवादियों के जनाजे में शामिल हुए। ये चीजें बताती हैं कि पाकिस्तान एक विफल राष्ट्र है। पिछले 70-75 सालों में पाकिस्तान ने आतंकवाद के बीज ही बोए हैं।"
उन्होंने कहा, "पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का सेल्यूट करते हुए भारतीय जवानों का अभिनंदन करते दिखाई दे रहा है। मैं देश के प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं। 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के साथ जिस तरह विभत्स घटना को अंजाम दिया गया था, पाकिस्तान के आका इस पूरी घटना में मौन बने रहे।"
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "स्वाभाविक रूप से भारत की आन-बान-शान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध सारे परिणाम देने के बाद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान चलाया और पहले दिन ही 100 आतंकियों और जो आतंकवाद करने वाले को पालने-पोषण करने का काम कर रहे थे, उन्हें किस तरह से सजा दी गई, यह पूरे देश ने देखा।"
सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ की गई हिमाकत को जिस मजबूती के साथ भारत के बहादुर जवानों ने जवाब दिया है, उससे दुनिया में संदेश गया है कि हम छेड़ेंगे नहीं, लेकिन कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उनके सम्मान में ये तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई है। इस तिरंगा के प्रति सम्मान का भाव देने के लिए और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश में आज से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan is a failed nation, in 75 years it has only sowed the seeds of terrorism: CM Yogi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm yogi, pakistan, terrorism, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved